जोधपुर के किस शासक के बारे में माना जाता था कि वे अपने राज्य को भारत से अलग स्वतंत्र इकाई रखना चाहते थे?
महाराजा भूपाल सिंह
महाराजा उम्मेद सिंह
महाराजा भीम सिंह
महाराजा हनुवंत सिंह
Expert Solution
उत्तर: (D) महाराजा हनुवंत सिंह
व्याख्या: जोधपुर के युवा महाराजा हनुवंतसिंह के बारे में धारणा थी कि वे अपने राज्य को स्वतंत्र रखना या पाकिस्तान में मिलाना चाहते थे और इस संबंध में उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना से भेंट भी की थी। सुमनेश जोशी ने 'रियासत' पत्र में इस योजना का खुलासा किया। सरदार पटेल और वी. पी. मेनन के प्रयासों से अंततः हनुवंतसिंह ने भारतीय संघ में विलय के लिए सहमति दी।