1. सीखने की वह अवधि, जब सीखने की प्रक्रिया में कोई उन्नति नहीं होती, कहलाती है—
सीखने का वक्र
सीखने का पठार
स्मृति
अवधान
Expert Solution
उत्तर : (B) सीखने का पठार
व्याख्या :
जब कोई व्यक्ति सीखते समय कुछ समय तक प्रगति नहीं कर पाता और उसका प्रदर्शन स्थिर हो जाता है, तो इस स्थिति को सीखने का पठार (Learning Plateau) कहा जाता है। यह अस्थायी अवस्था होती है, जिसके बाद पुनः प्रगति शुरू हो सकती है।